Report by : CWN Desk
Published at :
सीबीएसई 10वीं में श्रेया का हरिद्वार जिले में दूसरा स्थान

हरिद्वार। बोर्ड परीक्षा में 10 वीं कक्षा की जिले में ज्वालापुर निवासी श्रेया ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह आईआईटी रुड़की से बीआर्क करना चाहती है।
उनके पिता आशीष मेहता ज्वालापुर में साड़ी का व्यावसाय करते हैं। माता सपना गृहिणी है। श्रेया के बड़े भाई ऋषभ ने भी स्कूल टॉप किया था। वह अब बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
पिता आशीष मेहता ने बताया कि श्रेया बचपन से ही पढ़ाई के प्रति लगनशील रही है। इनको आर्ट में महारथ हासिल है। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पास के बच्चों की भी पढ़ाई में मदद करती है। श्रेया ने यह उपलब्धि निरंतर 6 से 8 घंटे पढ़ाई करके हासिल की है। गणित में 99 और आईटी में 100 नम्बर प्राप्त किए हैं । श्रेया का परीक्षा परिणाम आने पर व्यापरियों ने भी खुशी का इजहार किया है। श्रेया के पिता व्यापार मंडल में वरिष्ठ सदस्य हैं। सभी ने मिठाई खिलाकर श्रेया को अपना शुभाशीष प्रदान किया। परिवार ने सभी गुरुजनों एवं शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›