Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में सफाई कर्मचारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वेतन नहीं मिलने से हड़ताल कर किया प्रदर्शन, वेतन जारी होने पर काम पर लौटे

हरिद्वार। बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज नगर निगम का कूड़ा उठाने वाली कासाग्रीन कंपनी के एक कर्मचारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। देर शाम को नगर निगम ने मार्च तक का बकाया का भुगतान जारी कर दिया। जिसके बाद इन कंपनियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। बुधवार से नियमित रूप से इन वार्डों से कूड़े का उठान होगा।
निगम ने साठ वार्डों से कूड़ा उठाने का कार्य दो निजी कंपनी को दिया गया है। दोनों कंपनी ने बकाया देय के भुगतान को लेकर मंगलवार से नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठाने का ऐलान किया था। इसी क्रम में कर्मचारियों ने कूड़ा का उठा नहीं किया। शाम को कासा ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ टाउन हॉल के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान एक कर्मचारी संदीप गोयल ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि खुफिया विभाग के पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल मौके पर ही पकड़ लिया। संदीप ने बताया कि पिछले दो महीने का वेतन और ओवर टाइम का रुपये नहीं मिला है। जिसके चलते उसे कई तरह की परेशानियां हो रही है। कासा ग्रीन कंपनी की ओर से संचालक रंजन राठौर ने बताया कि दोनों कंपनियों के 252 कर्मचारी हैं। पांच करोड़ का बकाया है। कर्मचारी समय से वेतन मांगते हैं। ऐसे में हमारे लिए कर्मचारियों को समय से वेतन देना मुश्किल हो जाता है। केएल मदान कंपनी के संचालक कुणाल मदान ने कहा कि पहले दिन दोनों कंपनी ने आधे वार्डों में ही काम बंद किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कक्षा 8 के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म, वीडियो भी बनाई, रिपोर्ट करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

Select Language

Advertisement