Connect with us

हल्द्वानी

राजपुरा में पाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, झंडा जलाकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजपुरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में रविवार को राजपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू और जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाना चाहिए, क्योंकि पूरा देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपा नेता का गैर जमानती वारंट जारी, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दी दबिश

पार्षद प्रीति आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाने का वक्त आ चुका है और इसके लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

पाकिस्तान का झंडा जलाने वालों में पार्षद धर्मवीर, पूर्व सभासद दिनेश चौहान, समाजसेवी विपिन गुप्ता, अनिल कनौजिया, मनीष कुमार, अली वारिस, साहिल राज, अमित रावत, करण बिष्ट, मयंक गोस्वामी, संजय महेश्वरी, मोनू आर्या, नरेंद्र कुमार, रिंकू शर्मा, सौरभ कुमार, विक्की आर्या, मन्नी गुजराल, अर्जुन राणा, हैप्पी माहेश्वरी, अजय आर्या और कुशल राजपूत सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जजफार्म में निर्माणाधीन मकान में पानी का छिड़काव करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से आतंकवाद के समूल नाश के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की।


Select Language

Advertisement