Report by : CWN Desk
Published at :
क्रूरता : देहरादून में कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जलाया

पशु प्रेमी की ओर से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया
देहरादून।
एक युवक पर कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। आरोपी ने उसके बाद एक कुत्ते पर जानलेवा हमला भी किया। उसके खिलाफ एक पशु प्रेमी की ओर से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसएचओ कोतवाली कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता निवारण समिति की पूजा बहुखंडी की ओर से की गई है। उन्होंने राजा उर्फ नींबू निवासी खुड़बुड़ा पर आरोप लगाया है। आरोप है कि राजा ने शनिवार को एक कुत्ते पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मामला जब उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने कुत्ते का इलाज कराया। बहुखंडी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले राजा ने कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जला दिया था।
इस मामले में राज सुरी ने शिकायत की थी। लेकिन, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ ने बताया कि बहुखंडी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में कुत्तों को जिंदा जलाने की घटना को भी शामिल किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›