Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

गैरसैंण में पज्याणा मोटरमार्ग पर जेसीबी मलबे में दबी, चालक की मौत 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमाेली। गैरसैंण में पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक चट्टान सड़क पर आ गिरी। इस दाैरान सड़क पर खड़ी जेसीबी मलबे में दब गई।हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। गैरसैंण से करीब 15 किमी दूर घंडियाल गांव के लोयाव गधेरे के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा कि इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक बिजनौर निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और चालक के शव निकलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बांसीटीला गांव में गेहूं के खेत में चौकीदारी कर रहे किसान पर बाघ ने मार डाला, वीडियो वायरल

Select Language

Advertisement