Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में गंगा में डूबने से दिल्ली के युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था युवक
ऋषिकेश
। दिल्ली से चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। आनन फानन में एसडीआरएफ ने युवक को गंगा से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। 
सोमवार शाम करीब 4.30 बजे संत सेवा घाट पर टाउन हॉल अंधेरी बाड़ा दिल्ली निवासी अमित गौतम (33) अपने दोस्त जितेंद्र नेगी, उनकी पत्नी हिमांशी निवासी नजफगढ़ न्यू दिल्ली और दर्पण निवासी विजयनगर न्यू दिल्ली के साथ गंगा घाट पर स्नान कर रहे थे। अचानक अमित का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। अमित को बहते देख उसके दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की टीम की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को नदी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement