Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
उपपा के शिष्टमंडल ने जंगली सुवरों से निजात और राइका नैनी चौगर्खा में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की लगाई गुहार
उपपा के शिष्टमंडल ने जंगली सुवरों से निजात और राइका नैनी चौगर्खा में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की लगाई गुहार

उप जिलाधिकारी भनोली को सौंपा ज्ञापन

गुरडाबांज (अल्मोड़ा)। जंगली जानवरों से परेशान काश्तकारों को जंगली सुवरों से निजात दिलाने,मुआवजा देने, नैनी में आधार केंद्र खोलने, राजकीय इंटर कॉलेज नैनी चौगर्खा में प्रवक्ताओं की नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भनोली बरखा जलाल को सौंपा। दो महींने के भीतर समाधान न होने पर उपपा धौलादेवी ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
उपपा के एक शिष्टमंडल ने आज नैलपड़, बजेला, कफलनी, ननौली, तापनी में जंगली जानवरों द्वारा किए गये फसलों के नुकसान से परेशान काश्तकारों को जंगली सूवरों से निजात दिलाने, फसली मुआवजा देने, गत 24 नवंबर को गुलदार द्वारा मारे गये आरव के परिजनों को 25 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने, राजकीय इंटर कॉलेज नैनी व दन्या में प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैनी, जूनियर हाई स्कूल कफलनी व तापनी में शिक्षकों की नियुक्ति करने, सरकारी निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने, सड़क निर्माण में काटे गये खेतों का मुआवजा देने, विकासखंड में संचालित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे – अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने व रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, घर- घर नल- घर- घर जल, योजना में हो रही धांधली रोकने समेत सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र सौंपा। शिष्टमंडल में बसंत खनी,शिव दत्त पांडे, नंद लाल शाह, राम सिंह, दीपक सिंह खनी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›