Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में गंगा में दिल्ली के दो पर्यटक डूबे, दोस्तों के साथ आए थे घूमने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। आज सुबह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है। एसडीआरएफ को मुनिकीरेती पुलिस ने दो युवकों के बहने की सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। अभी तक बहने वाले युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
बताया कि बहने वाले युवकों की पहचान आकाश (23) पुत्र इंदरपाल व संदीप (23) पुत्र गणेश निवासी ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई है। आकाश व संदीप के साथ घूमने आए दोस्त सचिन, राजीव व महेश ने बताया कि वे मध्यरात्रि 2 बजे शिवपुरी पहुंचे थे। वे शिवपुरी स्थित एक होटल में ठहरे थे। सुबह शिवपुरी गंगा तट पर नहा रहे थे, इस दौरान आकाश व संदीप तेज बहाव की चपेट में आ गए। निरीक्षक कविंद्र ने बताया कि बहने वाले युवकों के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की भूमि से हटाई गई वर्षों पुरानी अवैध मजार, भारी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने चलाया अभियान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement