Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

देहरादून की एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड पर जबरन सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का आरोप

अल्मोड़ा। तहसील भनोली के ग्रामपंचायत झाल डुंगरा के तोक सेरी में देहरादून की एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने सौर ऊर्जा प्लांट निरस्त कर, कंपनी को वहां से हटाये जाने की मांग की है। दलबल के साथ मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने ग्रामीणों के साथ राय शुमारी की । उन्होंने अधिग्राहित जमीन का मुवायना भी किया। तहसीलदार से रायशुमारी में 150 परिवारों ने अपनी कृषि भूमि कंपनी को न देने का एलान कर दिया जबकि 54 परिवारों में से 7 परिवारों ने अपनी दी गई कृषि भूमि को वापस लेने की वात कही।
ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए पावर प्लांट को वापस भेजने की मांग की है ।
धरना प्रदर्शन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष रणजीत रावत, सचिव कुमार सिंह बगडवाल, मोहन नाथ गोस्वामी, हरीश बगडवाल, दीवान बगडवाल, डिगर राणा, पुष्पा नेगी, दीपा गैडा, पान सिंह गैडा, भागुली देवी समेत कई लोग मौजूद थे ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›