Connect with us

देहरादून

देहरादून में डेंगू का डंक, 24 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ एक्टिव केस 69 पहुंचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून में डेंगू का मच्छर डंक मारने लगा है। शनिवार को डेंगू के 24 नए मरीज मिले हैं। दून में डेंगू के अब कुल मरीज 310 हो गए हैं। दून में शनिवार को 1538 मरीजों की जांच डेंगू के लक्षण दिखने पर कराई गई है। एसीएमओ डॉ. सीएस रावत ने बताया कि अब दून में 69 एक्टिव मरीज हैं।
सीएमओ डॉ. संजय जैन के मुताबिक जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं उनमें अजबपुर कलां, धर्मपुर, रेसकोर्स, जीएमएस रोड, पटेलनगर, कारगी, बंजारावाला, देहराखास, सिंगल मंडी, पथरीबाग, मोथरोवाला, त्यागी रोड, बल्लूपुर, लक्खीबाग, बडोवाला, आढ़त बाजार, चुक्खुवाला, मोहब्बेवाला, माजरा, ऋषिकेश, करनपुर, निरंजनपुर, नेहरूग्राम, कालिका विहार, कांवली, मेहूंवाला, सीमा द्वार, नवादा, टर्नर रोड आदि शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement