Connect with us

हरिद्वार

देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत संस्कार भारती द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। संस्कार भारती हरिद्वार महानगर इकाई द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भेल सेक्टर-2 में चित्रकला, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के 20 से अधिक विद्यालयों के 321 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को 13 जुलाई को भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 4 लोगों की मौत

प्रांतीय मंत्री राकेश मालवीय ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और महान विभूतियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। संस्था सचिव संतोष साहू ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना।

चित्रकला प्रतियोगिता में देवी अहिल्याबाई के जीवन, सेवाओं और पर्यावरण चेतना को रंगों में प्रस्तुत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने लोकमाता के प्रेरणादायक जीवन पर विचार रखे, जबकि प्रश्नोत्तरी में ऐतिहासिक ज्ञान की परीक्षा ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जा रहा चंपावत सभी हिमालयी राज्यों के लिए आदर्श बनेगा: धामी

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, शिक्षाविद, साहित्यकार, संस्कार भारती पदाधिकारी, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन इकाई मंत्री संतोष कुमार साहू द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement