Report by : कालू वर्मा
Published at :
हर की पैड़ी पर नियमों की अनदेखी, हादसों को दावत दे रहे श्रद्धालु, जान जोखिम में डाल बना रह रील

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु अक्सर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पवित्र हर की पैड़ी घाट पर पुलिस प्रशासन द्वारा उचित अलॉटमेंट और व्यवस्थाओं के बावजूद कई लोग गंगा के बीचोंबीच उतरकर स्नान कर रहे हैं। कुछ श्रद्धालु तो स्नान के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील बनाते नजर आए।


पुलिस ने घाटों पर सीमित स्थानों पर ही स्नान की अनुमति दी है ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और कोई हादसा न हो। लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालु मनमानी करते हुए गंगा के तेज बहाव वाले हिस्सों में उतरकर स्नान कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है।
वहीं दूसरी ओर, पुलिस द्वारा जनपद हरिद्वार में संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारी के लिए मॉक ड्रिल भी कराई जा रही है। इसमें विष्णु घाट निकट सीसीआर, श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार, ग्राम कलसिया तहसील लक्सर, ग्राम मांडाबेला तहसील लक्सर और फतेहुल्लाहपुर उर्फ तेलपुरा तहसील भगवानपुर में मॉक ड्रिल की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें और नियमों का पालन करें ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›