Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
धौलादेवी की जनसंस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी उपपा
धौलादेवी की जनसंस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी उपपा

नैनी- नैलपड़ वाया बजेला मोटर मार्ग की मांग को लेकर मुखर हुए ग्रामीण

धौलादेवी (अल्मोड़ा)। सूखे से परेशान किसानों को मुआवजा देने, नैनी, दन्या, खेती व ध्याडी में आधार केंद्र खोलने, दन्या आरासलपड़ मोटर मार्ग का डामरीकरण करने, विकासखंड में फैल रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने, नैनी मोटर मार्ग को बजेला मोटर मार्ग से जोड़ने, गत 24 नवंबर को गुलदार द्वारा मारे गये आरव के परिजनों को 25 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने, राजकीय इंटर कॉलेज नैनी व दन्या सहित सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति करने, वन पंचायतों में हो रहे अतिक्रमण रोकने, सरकारी निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने, सड़क निर्माण में काटे गये खेतों का मुआवजा देने, विकासखंड में संचालित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे – अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने व रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, घर- घर नल- घर- घर जल, योजना में हो रही धांधली रोकने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी 27 मार्च को तहसील मुख्यालय गुरडाबांज में धरना प्रदर्शन करेगी। ये जानकारी उपपा धौलादेवी के संयोजक व राज्य आंदोलकारी बसंत खनी ने दी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में पहुँचने की अपील भी की है। उपपा के केंद्रीय महासचिव कौस्तुबानंद भट्ट ने कहा कि उपपा जन आंदोलनों की कोख से निकली हुई पार्टी है। जो लगातार सामाजिक व व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्षरत है। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह, किशन सिंह, शिवदत्त पांडे, बसंत राम आदि लोग मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›