Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। दून में चल रहे 40 प्लस नेशनल एपीएफए गोल्ड कप चैंपियनशिप में मैच खेल रहे ओडिशा के खिलाड़ी तैंजीन टोकदेन का खेलते-खेलते दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया। बीते कई सालों से फुटबाल खेल रहे तैंजीन अपनी टीम के लिए गोल कीपिंग करते थे। 44 वर्षीय तैंजीन की गोल कीपिंग की बदाैलत टीम ने चार मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सोमवार को क्लेमेंटटाउन के तिब्बती स्कूल के मैदान में सुबह पोटला इलेवन ओडिशा और गेंगचुपा एफसी दिल्ली के बीच लीग मुकाबला खेला गया। इसी दौरान ओडिशा की टीम के गोल कीपर तैंजीन टोकदेन ने सीने में दर्द की शिकायत बताई।