Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति (रजि.) की एक बैठक आज अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में हल्द्वानी नगर निगम के नवनियुक्त मेयर श्री गजराज बिष्ट और भाजपा नैनीताल के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट के स्वागत समारोह के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में समिति के संरक्षक श्री रूपेंद्र नागर और श्री हरिमोहन अरोरा के साथ महामंत्री पदम पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाला नंदकिशोर जायसवाल, उपाध्यक्ष सूरज लाम्बा, संयुक्त सचिव अमित आसवानी, पुरन सागर, अखिलेश पाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्वागत समारोह को भव्य और गरिमामय बनाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के सदस्यों ने स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।