Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में दो दर्दनाक हादसे: बग्गी चालक को ट्रक ने कुचला, बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत

पंतनगर। न्यू शक्ति विहार कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई जब किराना व्यापारी षष्टी बल्लभ पांडे ने सोमवार देर शाम अपने घर की छत पर पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से आरा सलपड़, दन्या, अल्मोड़ा निवासी 40 वर्षीय पांडे अपने परिवार के साथ शक्ति विहार कॉलोनी में रह रहे थे और वहीं किराने की दुकान चलाते थे।

परिजनों के अनुसार, वे लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे और हाल ही में शेयर बाजार में भारी नुकसान के चलते मानसिक तनाव में थे। इसी अवसाद के चलते उन्होंने यह दुखद कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि पांडे ने लाखों रुपये शेयर बाजार में गंवा दिए थे, जिससे वे बेहद परेशान थे।

सोमवार शाम जब यह घटना हुई, उस वक्त घर में उनकी सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा मौजूद था। उनकी पत्नी सोनू पांडे एक सामाजिक कार्यक्रम में गई हुई थीं। जब वह देर शाम वापस लौटीं और छत पर गईं, तो उन्हें यह हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें पांडे ने अपने भतीजों से बच्चों का ख्याल रखने की अपील की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›