Report by : CWN Desk
Published at :
डेंगू से बचाव को कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को पार्षदों ने निगम में किया प्रदर्शन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी वार्डों में तेजी से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का दिया आश्वासन

हरिद्वार- भारी बरसात के बाद जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सुस्त गति से हो रहे कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरने की सूचना मिलने पर भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल और उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने नगर आयुक्त से वार्ता कर पार्षदों की पीड़ा से बताते हुए धरना समाप्त करवाया। नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पार्षदों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी वार्डों में तेजी से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया जाएगा और रोस्टर बनाकर अभियान के रूप में वार्डों की सफाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा। पार्षद सचिन अग्रवाल और पार्षद शुभम मैंदोला ने कहा कि वार्डों में पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न होने के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिन क्षेत्रों में जल भराव हुआ था। वहां पर डंेगू, मलेरिया, आई फ्लू जैसी बीमारियां पांव पसार रही है। ऐसे में नगर निगम की मेयर और अधिकारियों की संवेदनहीनता के चलते वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ब्लीचिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि मयंक गुप्ता ने कहा कि मेयर की लापरवाही के चलते अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि जनहित के कार्यों को लटकाने और विकास कार्यों की अनदेखी से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नगर निगम के समस्त अधिकारियों से वार्ता कर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता हुई है। आज वह किसी अन्य सरकारी कार्य में व्यस्तता के चलते नगर निगम में नहीं है। सोमवार को भाजपा पार्षद दल नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता कर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाएंगे। पार्षदों की समस्याओं का निराकरण भी कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद विनित जौली, नागेंद्र राणा, सुनील पांडेय, हितेश चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि चिराग अरोड़ा, सुमित लखेड़ा, छवि त्यागी, मनोज वर्मा, राघव अग्रवाल, संस्कार गुप्ता, नीरज राणा, संदीप धीमान, इशांन गोयल, मयूर पटेल, कपिल बालियान आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›