Report by : CWN Desk
Published at :
दून पुलिस ने दो करोड़ पांच लाख रुपये कीमत की ड्रग्स के साथ 3 तस्कर किए गिरफ्तार


देहरादून। दून पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से बरामद ड्रग्स 2058 ब्लाट्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दून पुलिस ने कोबरा समूह के तीन आरोपितों जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी, को गिरफ्तार किया था। 28 अप्रैल को प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा समूह के सदस्य हाई प्रोफाइल ड्रग्स एलएसडी सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने टीम के साथ बिधौली रोड से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रजत भाटिया व शिवम अरोड़ा दोनों निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, यूपी और कृष गिरोटी निवासी ईदगाह चकराता रोड कैंट के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित विभिन्न संस्थानों के छात्र हैं, और ड्रग्स छात्रों व पार्टियों में सप्लाई करते थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›