Connect with us

देहरादून

देहरादून में दिल्ली से आया दोस्त और स्कूटी उड़ाकर ले गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फेसबुक से हुई थी दोस्ती, जब घर पर सभी सो रहे थे तो दोस्त स्कूटी चोरी कर भाग दिल्ली
देहरादून।
दोस्त से मिलने देहरादून पहुंचा दिल्ली का युवक उसकी स्कूटी लेकर ही फरार हो गया। दोनों की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, चार मार्च को भूमिका निवासी सिनोला राजपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात ने घर से उनकी स्कूटी चोरी कर ली है। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक स्कूटी चोरी करता नजर आया। जिसकी फुटेज भूमिका को दिखाई गई।
इस पर उन्होंने आरोपित की पहचान हिमांशु पांचाल निवासी आंबेडकर नगर, हैदरपुर, थाना शालीमार बाग, जनपद नार्थ वेस्ट दिल्ली के रूप में की। आरोपित को पकड़ने के लिए जाखन पुलिस चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार की देखरेख में एक टीम दिल्ली रवाना की गई, जहां शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपित को दिल्ली से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि भूमिका के बेटे की दोस्ती हिमांशु से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। घटना वाले दिन हिमांशु उनके बेटे से मिलने देहरादून स्थित उनके घर आया था। मौका देखकर उसने घर से स्कूटी की चाबी चोरी कर ली। जब घर पर सभी सो रहे थे तो उसने स्कूटी को बिना स्टार्ट किए बाहर निकाला और फिर दिल्ली ले गया। स्कूटी को वह बेचने की फिराक में था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement