Connect with us

हल्द्वानी

भयावह हादसा: कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में जिंदा जल गए दो युवक, चार अन्य झुलसे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।। कालाढूंगी-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गुलजारपुर बंकी-चकलुवा के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसके बाद एक बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से आग लग गई और देखते ही देखते दोनों बाइकें आग की लपटों में घिर गईं। इस भीषण हादसे में एक स्पोर्ट्स बाइक केटीएम पर सवार दो युवक मौके पर ही जिंदा जल गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपति समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरा क्षेत्र सहम गया और मौके पर मौजूद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।

थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के अनुसार, यह भीषण हादसा रात के समय हुआ जब गुलजारपुर बंकी-चकलुवा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्पोर्ट्स बाइक केटीएम की पेट्रोल टंकी फट गई। पेट्रोल बाहर निकलते ही बाइक में आग लग गई, और दोनों बाइकें धू-धू कर जलने लगीं। हादसे में केटीएम बाइक पर सवार दो युवक बाइक समेत जलकर खाक हो गए। उनकी पहचान इस कदर मुश्किल हो गई है कि चेहरों से शिनाख्त कर पाना संभव नहीं है। हालांकि, बाइक की जली हुई नंबर प्लेट से पुलिस को यह पता चला है कि बाइक बागेश्वर जनपद से पंजीकृत थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा में नामजद एजाज कुरेशी की संपत्ति की भी हुई कुर्की

वहीं दूसरी बाइक पर सवार हल्द्वानी के वार्ड-54, गौजाजाली निवासी नूर अहमद (45) और उनकी पत्नी सैय्यदा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा पास से गुजर रही तीसरी बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई, जिस पर सवार दो युवक झुलस गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद केटीएम सवार दोनों युवक सड़क पर तीन मिनट तक जलते रहे लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका। बाइक की फाइबर बॉडी और पेट्रोल के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी के पास कुछ करने का मौका ही नहीं बचा। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आग की लपटों से पूरा इलाका दहशत में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में खाई में गिरी कार, 3 की मौत, दो घायल

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अब तक उनके परिजनों का भी पता नहीं चल पाया है।

यह हादसा न सिर्फ तेज रफ्तार की भयावहता को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कैसे जिंदगियों को निगल सकती है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और लोगों के बीच गहरी संवेदना और भय का माहौल बना हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement