Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नुमाइश के दौरान भाजपा नेता के बेटे से मारपीट, विरोध पर नेता पर तानी रिवॉल्वर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गांधी इंटर कॉलेज मैदान में लगी नुमाइश के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में रविवार रात भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार कश्यप के बेटे आयुष के साथ दो सगे भाइयों ने मारपीट कर दी। जब भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया तो आरोपितों ने उन पर रिवॉल्वर तान दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रगति कॉलोनी फेज-1 डहरिया निवासी महेंद्र कुमार कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई को उनका बेटा आयुष अपने दोस्त रवि के साथ गांधी इंटर कॉलेज मैदान में लगी नुमाइश में गया था। दोनों वहां वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान नुमाइश प्रबंधन से जुड़े दो सगे भाइयों ने वीडियो बनाने पर एतराज जताया और आयुष से जबरन फोन छीनकर वीडियो डिलीट करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनी: भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

जब आयुष और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस पर आयुष ने पिता महेंद्र कश्यप को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद भाजपा नेता नुमाइश स्थल पहुंचे और जब उन्होंने अपने बेटे के साथ हुई घटना को लेकर सवाल किया, तो दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर उनके सिर पर रिवॉल्वर तान दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने वालों पर भाजपा सख्त: जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने चेतावनी जारी की

सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि पिस्टल लाइसेंसी थी, जिसे चेक करने के बाद लौटा दिया गया। फिलहाल हीरानगर चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है और पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement