Connect with us

नई दिल्ली

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला एम्स में कार्यरत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश। एम्स की एक विधवा महिला कर्मचारी को युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले वह संजय रतूड़ी निवासी ऋषिकेश के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। संजय ने शादी का वादा कर अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने शादी के लिए जब दबाव डाला तो युवक ने मना कर दिया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। हिला के बयान दर्ज करने और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Select Language

Advertisement