Report by : CWN Desk
Published at :
images – 2023 02 14T113102

पौड़ी के धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर मारुति ईको वैन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पौड़ी। जिले के धुमाकोट क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास एक अनियंत्रित मारुति ईको वैन सड़क से नीचे करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर धुमाकोट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) धुमाकोट पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मारुति ईको वैन अदालीखाल से धुमाकोट की तरफ आ रही थी। जड़ाऊखांद से करीब 400 मीटर पहले अचानक वाहन चालक का नियंत्रण गाड़ी से छूट गया और वह खाई में जा गिरा। हादसे में हीरा सिंह (43) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि वाहन चालक प्रदीप सिंह रावत और पंकज घायल हो गए। सभी घायल स्थानीय ग्राम देवलाड के ही रहने वाले हैं।
धुमाकोट के थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँच गया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नैनीडांडा भेजा जा रहा है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›