Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में राजीव जैन के घर ईडी का छापा, करोड़ों की संपत्ति बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के चमन विहार स्थित आवास पर छापा मारा है। ईडी की टीम करीब 18 गाड़ियों के साथ सुबह 4 बजे राजीव जैन के घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि ईडी राजीव जैन पर धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है।
यह मामला उत्तराखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है। राजीव जैन कांग्रेस पार्टी में काफी प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›