Connect with us

नई दिल्ली

मोटाहल्दू में करंट लगने से हाथी की मौत। मौके पर पहुंचे अधिकारी।

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी

मोटाहल्दू, हलद्वानी के ग्राम सूफ़ी भगवानपुर में एक किसान के खेत में करंट लगने से हाथी की मौत हो गई है, ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने बताया कि बिजली विभाग की ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन झूल रही थी, जिससे करंट लगने से हाथी की मौत हुई है, आजकल रात में भोजन की तलाश में हाथी गांव की तरफ रुख करते हैं, उन्होंने बताया कि मोटाहल्दु के सुफीभगवानपुर में एक किसान के गन्ने के खेत में हाथी भोजन हेतु जा रहा होगा, मगर वहां ग्यारह हजार वोल्ट की झूल रही विधुत लाइन से उसे करंट लगने के कारण उसकी देर रात्रि मौत हो गई, उन्होंने यह भी बताया है कि करंट इतना तेज था कि हाथी की सूंड का वह हिस्सा हाथी के शरीर से अलग हो गया जहां पर उसे करंट लगा था। ग्राम प्रधान ने कहा कि हाथियों का ग्रामीण क्षेत्रों में आना रोज की बात है, खाई भी खोदी गई है पर ये रुक नही रहे। उन्होंने बताया कि मौके पर वन विभाग और विद्युत विभाग की टीम में पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा के लोगों के समर्थन में अलीगढ़ की सड़कों पर उतरे एएमयू छात्र, प्रोटेस्ट मार्च निकाला

Select Language

Advertisement