Connect with us

हल्द्वानी

कालाढूंगी: पूरनपुर गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाया, जांच की उठी मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी तहसील के पूरनपुर गांव में सरकारी बंजर भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को प्रशासन ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया। राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाकर जमीन को पुनः अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई ग्राम पूरनपुर के खसरा नंबर 78/1 मध्य की 1.060 हेक्टेयर (लगभग 17 बीघा) भूमि पर की गई, जो राजस्व रिकॉर्ड में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है।

जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर सीसी रोड तैयार कर आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम परितोष वर्मा ने तहसीलदार महेंद्र गहतोड़ी की अगुवाई में जांच करवाई। जांच में पुष्टि होने पर राजस्व विभाग ने अतिक्रमण करने वाले बलदेव सिंह, जोगेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सावन सिंह और महेंद्र सिंह पुत्रगण सुलखान सिंह को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। निर्धारित समयसीमा में आदेश का पालन न करने पर राजस्व टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा : क्या उपद्रवियों को पहचानते हैं? नहीं तो देखिए आज हुई कोर्ट में उनकी पेशी...

अधिकारियों ने अतिक्रमण की गई भूमि पर फ्लैक्सी बोर्ड लगाकर भविष्य में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक की चेतावनी भी दी। एसीएम के अनुसार, अब यह भूमि राजस्व विभाग के कब्जे में है।

वहीं, इस कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता विपिन पांडे ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि पर कब्जा होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समय पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित करने और पूर्व एसडीएम की भूमिका की जांच की मांग की है। पांडे ने यह भी दावा किया कि ग्राम सुरपुर सहित अन्य स्थानों पर भी सरकारी वन भूमि और नदी-नालों की भूमि पर भूमाफिया ने कॉलोनियां बसा दी हैं। इस संबंध में वे शीघ्र ही न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर चौंसली के पास केमू की बस पलटी, सात यात्री घायल

इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक सतर्कता और सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement