Report by : कालू वर्मा
Published at :
सक्षम संगठन हरिद्वार का विस्तार, अनिल सैनी भगवानपुर का संयोजक और दिव्यांग बिट्टू राठी सह संयोजक मनोनीत
सक्षम संगठन हरिद्वार का विस्तार, अनिल सैनी भगवानपुर का संयोजक और दिव्यांग बिट्टू राठी सह संयोजक मनोनीत

हरिद्वार। भागीरथी दिव्यांगजन सेवा संस्थान के संस्थापक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी डा. पहल सिंह सैनी की अध्यक्षता में ग्राम बिंदु खड़क में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने डा. पहल सिंह सैनी के पुत्र अनिल सैनी को भगवानपुर विकासखंड का संयोजक और दिव्यांग बिट्टू राठी को सह संयोजक मनोनीत किया। इस दौरान हरिद्वार प्रवास पर पहुंचे सक्षम के प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा द्वारा विकासखंड भगवानपुर में विभिन्न कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया। प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनको विभिन्न प्रकोष्ठ एवं आयाम की पूर्ण जानकारी दी गई जबकि जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने हरिद्वार जिले में सक्षम के विस्तार में सभी विकासखंड में सक्षम इकाई गठित करने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा. पहल सिंह सैनी ने सक्षम द्वारा दिव्यांग वर्ग की चिंता करने पर आभार प्रकट किया एवं समाज के वंचित वर्ग को स्वावलंबी बनाने हेतु आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं में दारा सिंह, कुलदीप सैनी, ग्राम बिंदु खड़क के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महकार सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, अंकुर सैनी, सेठपाल परमार, मनीष परमार, रजत परमार, आदित्य कुमार, अश्वनी सैनी, नीरज कश्यप, अशोक सैनी, ग्राम फतवा से ऋषिपाल सैनी और सत्येंद्र सैनी, ईश्वर चंद सैनी, ग्राम टीकमपुर से शोभाराम सैनी, ग्राम भीकमपुर से विजेंद्र सिंह सैनी, ग्राम ढील माजरा से सोरन सिंह, भगवानपुर के सेवानिवृत्ति एडीओ जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›