Connect with us

देहरादून

बाइक और विक्रम की आमने-सामने टक्कर, बाइक के पीछे बैठा युवक छिटक कर चीला नहर में गिरने से लापता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश
ऋषिकेश।
बैराज-चीला मोटर मार्ग पर विक्रम और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक में पीछे बैठा युवक छिटक कर चीला नहर में गिर गया। बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरने से घायल हो गया। घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस नहर में गिरे युवक के रेस्क्यू के लिए एसडीआरफ ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है। आगरा निवासी ऋषभ कश्यप और श्रीश शर्मा बैराज चीला मोटर मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे। दोनों रविवार को ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आए थे। बैराज पुल के समीप इनकी बाइक की सामने से आ रहे विक्रम में टकरा गई। बाइक में पीछे बैठा ऋषभ छिटक कर चीला नहर में गिरने से बह गया। जबकि बाइक चला रहा श्रीश शर्मा सड़क गिरने से घायल हो गया। थाना लक्ष्मण्झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि नहर में गिरे युवक ऋषभ को रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण बाद सर्च अभियान रोकना पड़ा। सर्च अभियान बुधवार को फिर चलाया जाएगा। घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, विक्रम चालक को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement