Report by : CWN Desk
Published at :
मुरादाबाद के पर्यटकों की कार नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त

रुद्रपुर। बैकुंठपुर शक्ति फार्म से जनपद पीलीभीत के चंदिया हाजरा में बरात में जा रही कार पलटने से तीन महिलाओं मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि छह से अधिक ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बैकुंठपुर शक्तिफार्म नंबर एक निवासी नरोत्तम सरकार उर्फ बंटी पुत्र दीपंकर सरकार की बरात चंदिया हजारा के राहुल नगर जिला पीलीभीत में मंगलवार को गई थी। बरात में जा रही इनोवा कार अचानक बीच सड़क पर पलट गई।
चंदिया हजारा से दो किमी पीछे जंगल में हुई हादसे में तीन महिलाओं ने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया तो वहीं गाड़ी में सवार अन्य लोग गंभीर अवस्था में घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
मृतक में बैकुंठपुर नंबर एक के तापस मंडल की पत्नी बिशुखा मंडल 50, आशु सरदार की पत्नी कंचन सरदार 65 और रुद्रनिवासी ज्योतिष मंडल की पत्नी रेणु मंडल 70 की घटना स्थल में ही मौत हुई। जबकि घायलों में बैकुंठपुर निवासी उमेश सरकार पुत्र दिवाकर, गोविंद पुत्र रतिकांत निवासी बैकुंठपुर, गणेश मंडल पुत्र महानंद निवासी ठाकुर नगर रुद्रपुर, गौरांग मंडल पुत्र तारक मंडल निवासी ठाकुर नगर रुद्रपुर सहित सात लोग घायल हैं।
गणेश मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वजन ने बताया गणेश पीलीभीत के किसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बताया जा रहा है। मृतका तीनों महिलाएं दूल्हा नरोत्तम के रिश्ते में नानी व दादी लगती हैं।

घटना मंगलवार रात साढ़े आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मृतकों के स्वजन रात को ही पीलीभीत चले गए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव शोक में डूबा है। बुधवार शाम को तीनों महिलाओं के शव उनके स्वजन घर लेकर पहुंचे । जिसके बाद तीनों को अंतिम संस्कार को श्मशान ले गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›