Connect with us

नई दिल्ली

रेरा एक्ट के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर रैली, मंडी के पास सैकड़ों टेक्टरों से आ रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने रोका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किसानों ने प्रशासन पर दमनकारी नीति अपनाने का लगाया आरोप

हल्द्वानी- रेरा एक्ट के विरोध को लेकर आज किसानों के द्वारा जबरदस्त रैली निकाली गई। किसान रैली को निकालने के लिए लगभग 400 ट्रैक्टर लालकुआं व गौलापार से होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश किया। पुलिस द्वारा उन्हें मंडी के पास रोक लिया गया।

मंडी गेट में सड़क पर बैठकर किसान कर रहे हैं प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स मौजूद

पुलिस प्रशासन पूरे बाल के साथ उन्हें आगे जाने की परमिशन नहीं दे रही थी,जिसके कारण सभी किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि जिस प्रकार से लगातार काले कानून बनाए जा रहे हैं और किसानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है आज रेरा का कानून बनाकर किसानों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया योग नीति का अनावरण, 800 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग

किसानों का आरोप 400 ट्रैक्टरों की परमिशन के बाद भी प्रशासन ने नहीं जाने दिया आगे

उनका कहना है कि किसान अपनी जमीन भी नहीं भेज सकता इसी के विरोध में आज किसान एक रैली शांतिपूर्वक निकल रहे थे लेकिन नैनीताल पुलिस के द्वारा रैली को मंडी पर रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि हम लोगों की मांग है कि हमें परमिशन मिली हुई है और हम शांतिपूर्ण तरीके से रैली को निकाल रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि केवल पैदल यात्रा की परमिशन किसानों को दी गई थी लेकिन लगभग 400 से 500 ट्रैक्टर रैली में निकल जा रहे हैं जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है इसलिए इन लोगों को रोका जा रहा है। लगातार घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा और किसान सड़कों पर बैठे रहे उनका कहना है कि या तो कुमाऊं कमिश्नर या जिलाधिकारी आकर हमसे ज्ञापन ले तभी हम वापस जाएंगे। वही नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि ज्ञापन मेरे माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा दोनों की इस जिद्दों जाहट में यात्रियों को घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी आने के लिए एक अगस्त से जरूरी होगा पर्यटकों का पंजीकरण, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई व्यवस्था
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement