Report by : CWN Desk
Published at :
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर व फिर विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

ऋषिकेश से बाइक पर डोईवाला आ रहे थे दोनों युवक
देहरादून। ऋषिकेश से डोईवाला की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर व फिर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोग हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ले गए। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से ऋषिकेश से डोईवाला की ओर आ रहे थे। भनियावाला दुर्गा चौक के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई। उसके बाद बाइक एक विद्युत पोल से टकराई, जिससे दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई।
घायलों को हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ले जाया गया। वहां पर 31 वर्षीय नवीन ध्यानी निवासी शांतिनगर ढालवाला मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक चालक 29 वर्षीय आशीष राणा निवासी गढ़ी श्यामपुर ऋषिकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों के स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›