Connect with us

हल्द्वानी

बरसाती गदेरों में बहे वन दरोगा और महिला के शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बेतालघाट क्षेत्र के गैरखाल गांव निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट और ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बड़ौन के तोक बसोटिया निवासी तुलसी देवी के शव आज बरामद हो गए। दोनों अलग-अलग स्थानों पर बरसाती गदेरों में बह गए थे। बुधवार रात डोलकोट गधेरे में बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी माने जाते थे। काफी खोजबीन के बाद आज उनका शव SDRF टीम ने ढूंढ निकाला। वहीं, तुलसी देवी का शव भी बुधवार से लगातार चल रहे रेस्क्यू अभियान के बाद आज गौला नदी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के समीप बरामद हुआ। SDRF की टीम ने दिन-रात अभियान चलाकर दोनों शवों को खोज निकाला। इस दुखद हादसे से दोनों क्षेत्रों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटे कद का बड़ा नेता: लछू पहाड़ी ने दिखाया हौसले का कमाल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement