Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार की सड़कों पर स्कूटर पर घूमे पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ निशंक

हरिद्वार। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखराल निशंक अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं । डॉक्टर निशंक ने बुधवार को पुराने मित्र व वरिष्ठ सहयोगी गोपाल रावत के साथ स्कूटी में लगभग 4 घंटे तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते रहे। इस दौरान वे बिरला घाट ,श्रवण नाथ नगर, ब्रह्मपुरी, मेला चिकित्सालय सहित कई स्थानों पर पहुंचे और जनसंपर्क करते हुए स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों से अंतरंग बातचीत की । इस दौरान पैदल भ्रमण करते हुए डॉक्टर निशंक ने कई मंदिर एवं आश्रमों में संतों से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉक्टर निशंक सवेरे करीब 7:00 बजे बिना किसी लाव लश्कर के एवं सुरक्षा गार्ड के बिना डैम कोठी से स्कूटी से भ्रमण के लिए अपने वरिष्ठ सहयोगी गोपाल रावत के साथ निकले। सर्वप्रथम डॉक्टर निशंक बिरला घाट स्थित पौराणिक मंदिर श्री दुःख हरण हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर के महंत उत्तम गिरी ने उन्हें बजरंग बली की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर में मौजूद डॉक्टर जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश, बालू, दिनेश आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। डॉक्टर निशंक ने मंदिर के निकट स्थित दुकानदारों से संपर्क कर उनका हाल-चाल जाना और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। यहां से वे प्राचीन गंगा मंदिर जिसकी स्थापना श्री कांची काम कोठी के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती ने सन 1980 के दशक में की थी, में पूजा अर्चना करके प्रसाद प्राप्त कर आशीर्वाद लिया ।इसके बाद नगर के प्रसिद्ध मंदिर भोलागिरी आश्रम पहुंचकर आश्रम के परमध्यक्ष स्वामी तेजानंद गिरि व उनके शिष्य नित्य बोधानंद गिरी, सुनील ब्रह्मचारी, दीपक गिरी आदि से भेंट की। वह संस्थापक महंत स्वामी भोला गिरी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›