Report by : कालू वर्मा
Published at :

हरिद्वार। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमसिंह धूमल ने हरिद्वार पहुंचकर हरकीपैड़ी पर स्नान व गंगापूजन किया। इस मौके पर गंगासभा की ओर से उज्जवल पंडित व पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री परिजनों के साथ चार धाम की यात्रा पर हैं। इससे पूर्व उन्होंने आज परिवार सहित गंगा स्नान कर यात्रा का शुभारंभ किया।