Connect with us

देहरादून

देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, एक महिला सहित चार लोग गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, ज्यादा पैसा का लालच देकर करवाया जाता है देह व्यापार
देहरादून। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे में लिप्त एक महिला सहित चार आरोपितों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पांच युवतियों को रेस्क्यू किया गया। स्पा संचालक व महिला मैनेजर फोन व वाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे और एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर ग्राहकों से मोटी धनराशि वसूलते थे। आरोपितों के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि जीएमएस रोड स्थित रिलेक्स जोन स्पा एंड सैलून में स्पा की आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व वसंत विहार थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई।
बीती सोमवार की रात को टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी तो दो अलग-अलग कमरों में दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस टीम को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। स्पा सेंटर के अलग कमरे में स्पा सेंटर में कार्य कर रही तीन अन्य युवतियां मौजूद मिलीं।
सेंटर संचालक उस्मान तथा मैनेजर का कार्य कर रही महिला अनु से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को मसाज के अलावा एक्सट्रा सर्विस देने के लिए वह फोन और वाट्सएप चैट के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते हैं। स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों को ज्यादा रुपये का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement