Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में स्पा सेंटर पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़: चार महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित एक स्पा सेंटर में गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और एक युवक को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

AHTU की उपनिरीक्षक राखी रावत ने बताया कि सूचना के आधार पर गंगनहर पुलिस के साथ टीम ने रामनगर के एक स्पा सेंटर में छापा मारा। छापे के समय रिसेप्शन पर बैठी महिला के दराज से आपत्तिजनक सामग्री मिली। जांच के दौरान एक कमरे में एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य लड़कियां मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में टंकी में डूबने से मासूम बच्ची और लालकुंआ में करंट लगने से महिला की मौत

पुलिस जांच में पता चला कि स्पा सेंटर सहारनपुर निवासी गुरमीत द्वारा संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार युवतियों में से एक गुरमीत की मंगेतर भी है। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां ग्राहकों को बुलाया जाता था और कई बार लड़कियों को होटलों में भी भेजा जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  टीपी नगर में युवक का सड़ा-गला शव कमरे से बरामद, पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल

गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ सैनी निवासी फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी गुरमीत मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement