Connect with us

हल्द्वानी

नारी शक्ति और बाल विकास समिति द्वारा मालधन क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल): नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति, रामनगर द्वारा मालधन क्षेत्र के चंद्र नगर नंबर 1 में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीण जनता की विशेष मांग पर समिति द्वारा लगाया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

शिविर में डॉक्टर नासिर हुसैन, डॉक्टर तारिक हुसैन और डॉक्टर खान ने अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक मरीजों की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और शिविर को अत्यंत लाभकारी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वार्ड 59 में पेयजल संकट, पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने दी आंदोलन की चेतावनी

इस शिविर में ग्राम प्रधान श्री विनोद नारायण एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री नंद किशोर शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर की जानकारी समिति की अध्यक्ष शबाना सैफी, उपाध्यक्ष एडवोकेट मनु अग्रवाल एवं विधिक सलाहकार एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि समिति विगत चार वर्षों से निरंतर स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता शिविरों का आयोजन कर रही है ताकि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को आवश्यक सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेन्टर में अनियमितता मिलने पर पुलिस ने चालान काटा

शिविर में समिति की उपाध्यक्ष हिना, एडवोकेट रूबीना, अनु शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर की व्यवस्था को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। समिति का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और कानूनी सहायता पहुंचाना है। भविष्य में भी समिति इसी तरह के निशुल्क मेडिकल और लीगल कैंप आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज में जागरूकता और सेवा की भावना को बढ़ावा मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement