Report by : CWN Desk
Published at :
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में मुज्जफरनगर के नामी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विशाल कुमार गिरफ्तार

दून पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो करोड़ 90 लाख में तय हुआ सौदा

देहरादून। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुज्जफरनगर के नामी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विशाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विशाल कुमार प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है तथा अभियुक्त के खिलाफ मुजफ्फरनगर में पूर्व से कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है व अभि0 मुजफ्फनगर से हिस्ट्रीशीटर भी है। अभि0 प्रोपर्टी के सिलसिले में देहरादून आया करता था।
वर्ष 2018 में अभि0 की मुलाकात वकील कमल विरमानी से हुई थी तथा कमल विरमानी द्वारा ही अभि0 को जाखन में स्वरूप रानी की प्रोपर्टी दिखायी गयी थी तथा यह भी था कि स्वरूप रानी की मृत्यु हो चुकी है और उनकी बेटियां बाहर नोएडा तथा विदेश में रहती है। कमल विरमानी द्वारा ही विशाल कुमार को वकील इमरान के पास भेजा गया उसके पश्चात विशाल कुमार की मुलाकात के0पी0 से करायी गयी तथा इन सभी ने मिलकर वर्ष 1978 में फर्जी विलेख पत्र बनामकर जाखन स्थित प्रोपटी स्वरूप रानी से विशाल कुमार के पिता मांगेराम के नाम विलेख पत्र बनवाकर उन्हें अपने अन्य सहयोगियों की मदद से रजिस्ट्री कार्यालय में दर्ज करा दिया गया।
इसके पश्चात मांगे राम के नाम से बतौर वसीयत जाखन स्थित प्रापर्टी विशाल कुमार के नाम होना दिखाया गया और उक्त प्रोपटी को इनके द्वारा संजय शर्मा के साथ 2 करोड़ 90 लाख में सौदा तय करते हुए बतौर रजिस्ट्री संजय शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा के नाम कर दी गयी जिसमें संजय शर्मा से इन लोगों को 45 लाख रुपये प्राप्त हुए।
इन रुपयों को उपरोक्त चारों लोगों द्वारा आपस में बांट लिया गया उक्त प्रापर्टी दाखिल खारिज न होने के कारण इन लोगों द्वारा पुनः उक्त भूमि को दलाल रकम सिंह के माध्यम से देहरादून निवासी कमल जिंदल को बतौर रजिस्ट्री विक्रय कर दी गयी। जिसमें इनको 40 लाख रुपये कमल जिंदल से प्राप्त हुए जिन्हें उपरोक्त सभी लोगों द्वारा आपस में बांट लिया गया।
इसके उपरान्त इन लोगों द्वारा उक्त प्रापर्टी पर कब्जे का प्रयास किया जाने लगा जिसकी जानकारी स्वरूप रानी की पुत्री मिनाक्षी सूद व किरन दवे को होने पर इनके द्वारा राजपुर थाने पर अभियुक्तगण विशाल कुमार व संजय शर्मा के विरूद्ध मु0अ0सं0 73/ 2023 दर्ज करवाया गया।
मुकदमा दर्ज होने के उपरान्त कमल विरमानी व इमरान की सलाह पर विशाल कुमार व संजय शर्मा द्वारा मूल रजिस्ट्री खो जाने की बात तत्कालीक विवेचक को बतायी गयी साथ ही इनके द्वारा उक्त रजिस्ट्री खो जाने बाबत वर्ष 2022 में मुजफ्फनगर थाना मंडी में गुमशुदगी लिखवायी गयी।
साथ ही मुजफ्फनगर अखबार में भी यह बात छपाई गयी। मूल दस्तावेज प्राप्त न होने के कारण राजपुर थाना पर दर्ज इनके विरूद्ध अभियोग में धारा 420/120बी भादवि0 में आरोप पत्र मा० न्यायालय प्रेषित किया गया। अभियुक्त विशाल कुमार के पूछताछ में अन्य कई अभियुक्तगण के नाम भी प्रकाश में आये है इनके विरूद्ध भी एसआईटी टीम द्वारा गहन जांच एवं साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तगणों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›