Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। आम जनता को घर का सपना दिखाकर फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले बिल्डर, उसकी पत्नी सहित पांच आरोपितों के खिलाफ राजपुर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
राजपुर थाने में दिल्ली के रहने वाले गैंग लीडर प्रेमदत्त शर्मा इनकी पत्नी सुनीता शर्मा, आराधना शर्मा, अरुण और गौरव कुमार पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इनके खिलाफ फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगी करने के पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं।
आरोप है कि आरोपितों ने एसए बिल्डटेक कम्पनी का गठन किया। जनता को धोखे में रखकर मालसी में आर्टिगो रेजीडेन्सी नामक बहुमंजिला आवासीय परिसर में फ्लैट विक्रय करने का झूठा आश्वासन देकर उनसे करोड़ों रुपये निवेश कराए। निवेशकों को फ्लैट का कब्जा दिए बिना निवेशकों की धनराशि हड़प कर फरार हो गया।