Connect with us

उधमसिंह नगर

गूलरभोज डैम में मामूली विवाद के बाद गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गूलरभोज/बाजपुर। होली के दिन शुक्रवार शाम गूलरभोज डैम में नहाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार ग्राम बेरिया दौलत निवासी 29 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह होली के बाद गूलरभोज डैम पर नहाने गया था। इसी दौरान उसका हर्षित बोहरा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के कुछ समय बाद हर्षित ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गुरदीप को घेर लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली गुरदीप की पसलियों में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बरेली ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अमूल के बाद अब आँचल का दूध भी महंगा, 2 रुपये लीटर कीमत बढ़ी

गुरदीप के भाई गुरदित्त सिंह की तहरीर पर गदरपुर पुलिस ने हर्षित बोहरा पुत्र रमेश, रविंदर पुत्र सुभाष सिंह, सौरभ बाबा पुत्र रोशन लाल (निवासी बेरिया दौलत, केलाखेड़ा) और गगन पुत्र सुखदेव सिंह (निवासी बांसखेड़ी, केलाखेड़ा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार को करीब 4:30 बजे हर्षित बोहरा का गूलरभोज कैंटीन संचालक से विवाद हो गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हर्षित को हिरासत में ले लिया था, लेकिन गुरदीप सिंह ने ही उसे अपना दोस्त बताकर चौकी से छुड़वा लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों ने अल्मोड़ा गाँधी पार्क में दिया धरना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरदीप सिंह का आपराधिक इतिहास था और वह कई मामलों में शामिल रहा था। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। गूलरभोज चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस से इलाके में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement