Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में खूनी संघर्ष: बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी

देहरादून के डालनवाला में दिनदहाड़े अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या। स्कूटी सवार बदमाशों ने मारी गोली। पुलिस को पारिवारिक विवाद का शक।

देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके डालनवाला में बुधवार सुबह सरेराह हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। तिब्बती मार्केट के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब व्यस्त इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी अर्जुन शर्मा (45) अपनी गैस एजेंसी के काम से निकले थे, तभी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून सहित उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आरोपियों की तलाश के लिए शहर भर में नाकाबंदी कर दी गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक रंजिश की ओर इशारा कर रहा है। जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने परिवार के साथ व्यवसाय को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की मां ने ही माननीय उच्च न्यायालय में अपने बेटे (मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे के व्यापारिक और पारिवारिक रिश्तों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
एसएसपी देहरादून ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि स्कूटी सवार हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›