Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

गुरिल्लों का धरना 4917 दिन भी जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुरिल्लों के संबंध में जारी शासनादेशों पर कार्यवाही नहीं कर रही सरकार: शिवराज बनौला

अल्मोड़ा। एस एस बी स्वयं सेवकों का धरना आज जहां 4917 वें दिन जारी रहा वहीं जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि 24मार्च को एस एस बी गुरिल्ले जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे आज यहां प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि 2015 में एस एस बी विभाग द्वारा गुरिल्लों के सत्यापन के बाद हाल ही में राज्य सरकार द्वारा एल आई यू के माध्यम से सत्यापन कराया गया।बार बार सत्यापन के बाद भी न तो केन्द्र सरकार गुरिल्लों के मामले में अपनी नीति स्पष्ट कर रही है और न ही राज्य सरकार गुरिल्लों के संबंध में जारी शासनादेशों पर कार्यवाही कर रही है यही नहीं बार बार सत्यापन के बाद भी गुरिल्लों द्वारा सत्यापन सूची में नाम न आने की शिकायतैं आ रही हैं इन सभी बिंदुओं पर इसी दिन ब्यापक विचार विमर्श के बाद जिला मुख्यालय में रैली निकाली जायेगी तथा केन्द्र व राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित किये जायेंगे।

Select Language

Advertisement