Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून राजपुर क्षेत्र शिखर फाल के पास थार खाई में गिरी, युवक और युवती की मौत

एसडीआरएफ ने गहरी खाई से 3 घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल


देहरादून
। 20 मई 2024 को प्रातः 03:00 बजे CCR, देहरादून द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि राजुपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल के पास एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त वाहन थार (UK01D3333) शिखर फॉल के पास  अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में 05 लोग (03 पुरूष, 02 महिला) सवार थे।  SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा 03 घायलों (02 पुरुष, 01 महिला) को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया जबकिं 01 पुरुष व एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवो को वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›