Report by : CWN Desk
Published at :
शक्तिफार्म में नाबालिग से दुष्कर्म, मां ने करवा दी शादी

हल्द्वानी। शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जहां नाबालिगों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं।
पहली घटना गौलापार क्षेत्र की है, जहां 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा को अल्मोड़ा निवासी ललित जोशी ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। पीड़िता की माँ द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ललित जोशी ने पहले फोन और चैट के माध्यम से किशोरी से दोस्ती की और फिर दिसंबर 2024 में उसे हल्द्वानी बुलाकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद, सितंबर में वह दोबारा हल्द्वानी आया और पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा अपनी माँ को घटना के बारे में बताने के बाद यह मामला सामने आया।
दूसरी घटना में, हल्द्वानी के एक सरकारी स्कूल की तीन मासूम बच्चियों के साथ एक सर्राफा कारोबारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बच्चियों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी कि स्कूल से लौटते समय आरोपी ने उन्हें टॉफी देने के बहाने बुलाया और गलत नीयत से छुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि वह बच्चों को सिर्फ प्यार से टॉफी देता है और उसका इरादा गलत नहीं था। फिर भी पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इन दोनों घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›