Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: भारी बारिश से गौलापुल की एप्रोच रोड पर मंडराया खतरा, प्रशासन अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रेलवे क्रासिंग के पास गौलापुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड में भारी वर्षा के चलते भू-कटाव तेज हो गया है। इससे एप्रोच रोड के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थिति को देखते हुए एसडीएम राहुल शाह ने गौलापुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि व एनएचएआई अधिकारियों को जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।

गौलापुल की एप्रोच रोड पिछले दो साल से बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो रही है। इस वर्ष भी इसे बचाने के लिए आपदा मद से बजट जारी किया गया, बावजूद इसके कार्य समय पर शुरू नहीं हो पाया। शनिवार और रविवार की बारिश में फिर भू-कटाव शुरू हो गया। तिरपाल लगाकर अस्थायी समाधान किया गया, लेकिन इससे भू-कटाव नहीं रुक सका।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के निर्देशन में, हर की पौड़ी सहित प्रमुख घाटों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जल्द गौला नदी को चैनलाइज कर एप्रोच रोड बचाने का कार्य शुरू होगा। साथ ही नदियों के किनारे रह रहे लोगों से घर छोड़ने की अपील की गई है। निगम व प्रशासन की टीम मुनादी करा रही है। देवखड़ी नाला, कलसिया, रकसिया क्षेत्रों में रह रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है। सीओ नितिन लोहनी ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन को अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पंजाबी जनकल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा का शिव सेना ने किया भव्य स्वागत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement