Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी तीन जिंदगियां, पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमलुवागांजा रोड पर भयानक हादसा
हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और दो मासूम बच्चों की जान चली गई। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र का रहने वाला था और खेतों में बटाईदारी का काम करता था।

स्कूल की किताबें खरीदकर लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, जय सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताबें खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सियार के आतंक से त्रस्त जनता, पिंजरा लगाने से वन विभाग का इनकार

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया
हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल
सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और आरटीओ विभाग लगातार दावे करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की पोल खोल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती न होने के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, क्या बोले भट्ट...

प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग
अब वक्त आ गया है कि प्रशासन और ट्रैफिक विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाए। स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement