Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: SOG व पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर, 50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद

हल्द्वानी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 10 अप्रैल 2025 को SOG व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीनपानी बाईपास पानी की टंकी के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश और क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव एवं SOG प्रभारी श्री संजीत राठौड़ ने किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  1. अब्दुल शमी, उम्र 25 वर्ष, पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी लाइन नंबर 08, सरताज कबाड़ी के पीछे, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल।
  2. रिजवान खान उर्फ चीपड़, उम्र 27 वर्ष, पुत्र अफसर खान, निवासी इंद्रानगर, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 RESTIGESIC BUPRENORPHINE HYDROCHLONDE INJECTION और 10 BENORPHINE BUPRENORPHINE INJECTION बरामद किए हैं। इन इंजेक्शनों का उपयोग नशे के तौर पर किया जाता है और इन पर प्रतिबंध है। आरोपियों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 108/2025 के तहत धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की कठोर कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›