Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार, 09 अप्रैल 2025 को वुडपैकर रेस्टोरेंट, हल्द्वानी में संपन्न हुए। यह चुनाव चुनाव अधिकारी श्री विनय टंडन, श्री नरेंद्र आहूजा और श्री जोगेंद्र पाल की देखरेख में आयोजित हुए। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की ओर से श्री मेहरबान सिंह कोरंगा तथा श्री राम सिंह बसेड़ा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। चुनाव पूरी तरह से निर्विरोध संपन्न हुए, जो संगठन में आपसी विश्वास और एकजुटता का परिचायक है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवियों ने कोटाबाग के छात्रों को नैनीताल भ्रमण कराया

नई कार्यकारिणी में एन. के. जोशी को अध्यक्ष चुना गया है। अब्दुल कलाम उपाध्यक्ष, हिमांशु कोठारी सचिव, महेंद्र सिंह बिष्ट उप सचिव, दिनेश चंदोला कोषाध्यक्ष, पवनप्रीत सिंह उप कोषाध्यक्ष, तथा अक्षय अग्रवाल को विधिक सलाहकार बनाया गया है।

संरक्षक मंडल में विनय टंडन और दिनेश पांडे को शामिल किया गया है।
एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में संजय पांडे, आई. पी. सिंह और सुमित कुमार गुप्ता की नियुक्ति हुई है।
मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सुनील पाठक को सौंपी गई है, जबकि संयोजक मंडल में कमल सडाना और सूरज नेगी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मीरा मार्केट में कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता जताते हुए न्यायिक प्रणाली में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement