Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने तहसील दिवस में उठाईं 4 सूत्रीय समस्याएं

हल्द्वानी। तहसील दिवस में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने प्रभारी अधिकारी एसडीएम के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं रखीं। उन्होंने पूर्व में दर्ज समस्याओं की प्रगति की भी जानकारी ली। साहू ने मांग की कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र में जल्द ही सीवर लाइन का निर्माण किया जाए ताकि आम जनता को सीवर समस्या से राहत मिल सके।

इसके अलावा, उन्होंने राजेन्द्र नगर में समाज कल्याण और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की मांग रखी ताकि स्थानीय लोग सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। श्रम कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि श्रमिकों को परेशानी से निजात दिलाई जाए।

साहू ने महिला हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए वहां की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भी की। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया और कहा कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›