Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार की बेटी कनक उत्तराखंड महिला क्रिकेट अंडर-19 टीम की कप्तान बनी

हरिद्वार। हरिद्वार की एक और बेटी खेल की दुनिया में आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड महिला क्रिकेट अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका इस बार रावली महदूद की कनक टूपरानियां को मिला है।
बचपन से ही प्रतिभा की धनी कनक ने क्रिकेट के शुरूआती गुर नवोदय नगर स्थित ऑक्सफोर्ड कॉलेज एकेडमी में सीखे। कनक के कोच अनुराग जैन बताते हैं कि कनक शुरू से ही क्रिकेट को समर्पित रही है। जोश,जज्बे के साथ उनकी तकनीक भी बेहद शानदार है। कनक की सफलता दूसरी बालिकाओं के लिए प्रेरणा है कि कम संसाधन के बावजूद मेहनत से कैसे मंजिल पाई जाती है। उन्होंने कहा कि एकेडमी के साथ क्षेत्र, शहर,जिला कनक पर गर्व कर रहा है। कनक की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता को दिया है। बताया कि कनक के पिता ने विपरीत परिस्थितियों में भी उसे खेलने को प्रेरित किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›